আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

9 अप्रैल से होगा आईपीएल 2021 का आगाल, शेड्यूल जारी

Published on: March 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल को चेन्नई में होगी. जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.  मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा. लीग स्टेग में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी.

http://मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल, बोले- मैं जो कहता हूं, वो करता हूं

टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे. सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. लीग स्टेज में सभी टीमें 6 वेन्यू में से 4 पर अपना मैच खेलेंगी. टूर्नामेंट में कुल 11 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) खेले जाएंगे. दोपहर को होने वाले मैच की शुरुआत 3.30 बजे होगी तो शाम में होने वाले मैच की शुरुआत 7.30 बजे होगी. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के शुरू के मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे.

http://TVS Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now