আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में पलटा मैच, RR ने PBKS को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया

Published on: September 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल 2021 के 32वें मुकाबले में RR ने PBKS पर 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए. जवाब में PBKS की टीम चार विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच हार गई, क्योंकि आखिरी ओवर में राजस्थान के युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने मैच का पासा पलट दिया. त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. त्यागी ने 29 रन देकर दो विकेट झटके. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंकतालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही. यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेली.

https://10 नवीन महाविद्यालय की होगी स्थापना, 33 पदों के मान से 330 पद मंजूर

महिपाल लोमरोर ने 17 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली. पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत शानदार रही. मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 120 रन जोड़े. राहुल 33 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए. अग्रवाल भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 43 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए. दो विकेट गिरने के बाद निकोलस पूरन और डेब्यू कर रहे मार्कराम ने पारी संभाली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की. पूरन (32) आखिरी ओवर में आउट हुए. बाद हूडा भी शून्य पर आउट हो गए. आखिर में पंजाब की टीम चार रन नहीं बना सकी. मार्कराम 26 रन बनाकर नाबाद रहे.

https://विवेचना में लापरवाही और महिला के साथ दुर्व्यवहार, टीआई निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now