আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : पोलार्ड की आतिशी पारी, MI ने CSK 4 विकेट से हराया

Published on: May 2, 2021
---Advertisement---

IPL 2021 सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ मुंबई ने सीजन में चौथी जीत दर्ज की और वह 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है जबकि चेन्नई 10 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और मैच जीत लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI के लिए पोलार्ड ने नाबाद 87 रनों की आतिशी पारी खेली. पोलार्ड ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा.

http://राजधानी में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उन्होंने 17 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया. कप्तान रोहित शर्मा (35) और क्विंटन डि कॉक (35) ने बढ़िया शुरुआत दी और 71 रन की ओपनिंग साझेदारी की. क्रुणाल पंड्या (32) और हार्दिक ने 7 गेदों पर 2 छक्कों की मदद से 16 रन का योगदान दिया. चेन्नई की ओर से सैम कुरेन ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. कुरेन ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि ठाकुर, जडेजा और मोइन अली ने एक-एक विकेट लिए. इससे पहले फाफ डुप्लेसी (50) और मोईन अली (58) की शतकीय साझेदारी के बाद अंबाती रायडु की नाबाद 72 रन की आतिशी पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

http://SBI खाताधारकों को राहत, KYC अपडेट नहीं होने पर 31 मई तक फ्रीज नहीं होगा खाता

रायडु ने महज 20 गेंद में अपने आईपीएल करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए जडेजा के साथ 102 रन की अटूट साझेदारी भी की जिसमें जड़ेजा का योगदान 22 गेंद में सिर्फ 22 रन का था. मुंबई के लिए पोलार्ड सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने दो ओवर में महज 12 रन देकर दो विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में एक विकेट लेकर 56 रन लुटाए, जो उनका सबसे महंगा स्पेल रहा. ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया.

https://twitter.com/lodulalit001/status/1388554224540160000?s=20

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now