नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 विकेट से हरा दिया. यह टीम की लगातार चौथी जीत है जबकि राजस्थान की तीसरी हार है. जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट टेबल में 8 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए. जवाब में बेंगलुरु ने 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 181 रन बनाकर मैच जीत लिया. बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल 52 बॉल पर 101 रन और विराट कोहली 47 बॉल पर 72 रन बनाकर नॉटआउट रहे. पडिक्कल ने IPL में पहली सेंचुरी लगाई.
http://पीएम मोदी ने रद्द किया बंगाल दौरा, कोरोना पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक
वहीं, विराट ने भी IPL में 6000 रन पूरे किए. इससे पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 18 रन पर तीन विकेट जोस बटलर (8), मनन वोहरा (7) और डेविड मिलर (0) गंवा दिए थे. बाद कप्तान सैमसन (21) को सुंदर ने मैक्सवेल के हाथों कैच करा दिया. शिवम दुबे (46) और रियान पराग (25) ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. बाद तेवतिया (40) और मॉरिस ने 7वें विकेट के लिए 37 रन की पार्टनरशिप की. हर्षल पटेल ने अंतिम ओवर में क्रिस मौरिस (10) और चेतन सकारिया (00) के विकेट लगातार दो गेंदों पर लिए. श्रेयस गोपाल (7*) ने छक्का जड़कर स्कोर 175 के पार पहुंचाया. बेंगलुरु की ओर से सिराज और हर्षल ने 3-3 विकेट लिए. वहीं, जेमिसन, रिचर्ड्सन और सुंदर को 1-1 विकेट मिला.
http://सन्नी लियोन ने ‘ब्लू है पानी पानी’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल











