আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : मनीष पर भारी नीतीश की पारी, KKR ने SRH को 10 रन से हराया

Published on: April 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 14वें सीजन के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 10 रनों से को हरा दिया. चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर सिर्फ 177 रन ही बना सकी. हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 44 गेंद पर 61 रन की नाबाद पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. कप्तान डेविड वॉर्नर 3 और रिद्धिमान साहा सिर्फ 7 रन बना सके. मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो (55) ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर टीम को संभाला.

http://आंख मारना और फ्लाइंग किस को कोर्ट ने माना यौन उत्पीड़न, युवक को सुनाई एक साल की सजा

हालांकि इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. अंतिम समय में अब्दुल समद ने 8 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाकर टीम की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. मनीष पांडे 61 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी केकेआर को नीतिश राणा (80) और शुभमन गिल (15) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े. वहीं राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन बनाए. दूसरे विकेट के लिए राहुल और नीतीश ने 93 रन की साझेदारी की. दिनेश कार्तिक 22 रन बनाकर नाबाद लौटे. हैदराबाद के लिए नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए जबकि टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now