नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के क्वालीफायर-2 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ कोलकाता टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को KKR और CSK के बीच खेला जाएगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन ही बना सकी. शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. वहीं, श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर नाबाद रहे. पृथ्वी शॉ और मार्कस स्टोइनिस ने 18-18 रन की पारी खेली. केकेआर की ओर से लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा शिवम मावी और फग्युर्सन को एक-एक विकेट मिला. जवाब में KKR ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
https://…तो बघेल और मरकाम उसना चावल को लेकर केंद्र सरकार को क्यों कोस रहे हैं?
केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने शानदार पारी खेली और 55 रन बनाकर आउट हुए. एक वक्त कोलकाता को 30 गेंदों में 23 रन बनाने थे.16वें ओवर में दिल्ली की टीम ने वापसी की. कोलकाता ने 8 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए. नीतीश राणा (13), शुभमन (46), दिनेश कार्तिक (0), इयोन मॉर्गन (0) और शाकिब (0) कुछ खास नहीं कर सके.20वें ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे. पहली गेंद पर अश्विन ने एक रन दिया. दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. तीसरी और चौथी गेंद पर अश्विन ने शाकिब और सुनील नरेन को पवेलियन भेजा. पांचवीं गेंद पर त्रिपाठी ने छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिला दी. दिल्ली की ओर से नॉर्टजे, रबाडा और अश्विन को दो-दो विकेट मिले. वहीं, अवेश को एक विकेट मिला.
https://समय सीमा में सूचना दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया, जनसूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपए जुर्माना











