আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : हर्षल की हैट्रिक, RCB ने MI को 54 रन से हराया

Published on: September 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई. मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है. इस हार के साथ मुंबई की टीम अंकतालिक में सातवें पायदान पर खिसक गई है. वहीं, बैंगलोर अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा (43) और क्विंटन डिकॉक (24) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. एक समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 79 रन था. लेकिन टीम ने जल्द 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर 5 विकेट पर 97 रन हो गया.

https://कुर्मी समाज के अधिवेशन में पहुंचे सीएम का आत्मीय स्वागत, हेलीपैड पर संसदीय सचिव ने की अगुवानी

ईशान किशन ने 9, सूर्यकुार यादव ने 8 और क्रुणाल पंड्या ने 5 रन बनाए. वहीं, 17वें ओवर में हर्ष पटेल ने हैट्रिक लेकर मुंबई का हालत और पस्त कर दिया. आरसीबी की तरफ से हर्ष पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर हैट्रिक के साथ चार विकेट झटके. इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट और ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट झटके. इससे पहले हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए. विराट कोहली (51) और ग्लेन मैक्सवेल (56) ने अर्धशतक जड़े. भरत ने 32 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके. ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने और स्पिनर राहुल चाहर ने भी 1-1 विकेट झटके.

https://IPL 2021 : KKR को 2 विकेट से हराकर CSK फिर टॉप पर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now