नई दिल्ली. IPL 14वें सीजन के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 138 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अमित मिश्रा ने मुंबई के 4 विकेट झटके. उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ ही दिल्ली प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 6 अंक हैं. बेहतर रन रेट के आधार पर वह टॉप पर है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन तीसरे ही ओवर में क्विंटन डीकॉक पवेलियन लौट गए.
http://लॉकडाउन को राज्य सरकारें अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें : पीएम मोदी
बाद रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) ने मिलकर तेजी से रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन सूर्यकुमार के रूप में यह साझेदारी टूटी और उसके बाद अमित मिश्रा ने अपनी फिरकी से मुंबई के मध्यक्रम को पूरी तरह से बिखेर दिया. एक समय मुंबई की टीम 84 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी लेकिन ईशान किशन (26) और जयंत यादव (23) ने मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के स्कोर को 137 तक ले गए. दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट अपने नाम किया जबकि आवेश खान को दो विकेट मिली. लक्ष्य का पीछा करना उतरी दिल्ली की शुरुआत भी ख़राब रही और पृथ्वी शॉ दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए.
बाद शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) ने मिलकर टीम को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन पोलार्ड ने स्मिथ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. बाद धवन ने ललित यादव के साथ एक छोटी साझेदारी की. एक समय दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रनों की जरूरत थी और पंत भी आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी पर उतरे शिमरॉन हेटमेयर ने तेजी से रन बटोरे और टीम को पांच गेंदें शेष रहते मैच जीता ले गए. हेटमेयर ने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों महत्वपूर्ण 14 रन बनाए.
That's that from Match 13 of #VIVOIPL as @DelhiCapitals win by 6 wickets to register their third win of the season.
Scorecard – https://t.co/XxDr4f4nPU #DCvMI pic.twitter.com/g3bqYZTl6f
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2021











