আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : सुपर ओवर में DC ने SRH को हराया, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची

Published on: April 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया IPL 2021 सीजन का 20वां मैच टाई रहा. बाद सुपर ओवर में हैदराबाद ने 8 रन का लक्ष्य दिया, जिसे दिल्ली की टीम ने छठी और आखिरी बॉल पर हासिल किया. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. सुपर ओवर में दिल्ली ने अक्षर पटेल को गेंदबाजी दी. पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर रन नहीं बना सके. दूसरी गेंद पर एक रन बना. तीसरी गेंद पर विलियम्सन ने चौका लगाया. चौथी गेंद पर रन नहीं बना. पांचवीं गेंद पर एक रन बना. अंतिम गेंद पर दोनों बल्लेबाज दो रन दौड़े. वॉर्नर ने एक शॉर्ट रन लिया.

http://कोविड केयर हॉस्पिटल जिंदा महिला को बता रहा मृत, डेथ सर्टिफिकेट कर दिया जारी

इस कारण टीम को एक ही रन मिला. इस तरह से हैदराबाद ने 7 रन बनाए. दिल्ली को मैच जीतने के लिए 8 रन बनाने थे. राशिद की पहली गेंद पर ऋषभ ने जबकि दूसरी गेंद पर धवन ने लेग बाई से एक रन लिया. चार गेंद पर 6 रन बनाने थे. तीसरे गेंद पर पंत ने चौका लगाया. तीन गेंद पर 2 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर रन नहीं बना. पांचवीं गेंद पर लेग बाई से एक रन बना. स्कोर बराबर. अब एक गेंद पर एक रन बनाने थे. लेग बाई से रन बना और दिल्ली को जीत मिल गई. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए.

http://IPL 2021: जडेजा की आंधी में उड़ी RCB, CSK ने 69 रन से हराया

जवाब में हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 159 रन बनाते हुए मैच टाई करा दिया. केन विलियम्सन ने 51 बॉल पर 66 रन की नाबाद पारी खेली. उनके साथ जगदीश सुचित 6 बॉल पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली के लिए आवेश खान ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. ओपनर पृथ्वी शॉ ने 39 बॉल पर 53 और कप्तान ऋषभ पंत ने 27 बॉल पर 37 रन की पारी खेली. स्टीव स्मिथ ने नाबाद 34 रन बनाए. हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने 2 और राशिद खान ने एक विकेट लिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now