नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 45 रन से हरा दिया. इस मैच में CSK के 188 रन के जवाब में RR 143 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. जवाब में चेन्नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और ऋतुराज जल्दी ही पवेलियन लौट गए. बाद फाफ डुप्लेसी ने तेजी से रन बनाए और टीम के रन रेट को बढ़ाया. हालांकि वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए.
http://इस जिलें में 29 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, फल-सब्जी-राशन सशर्त ठेले में बेचने की अनुमति
बाद मोईन अली (26), अंबाती रायुडू (27) और आखिर ओवरों में ड्वेन ब्रावो के आठ गेंदों में 20 रन की नाबाद पारी की मदद से चेन्नई ने 9 विकेट पर 188 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से चेतन साकरिया ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि मॉरिस को दो सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 30 रन के स्कोर पर मनन वोहरा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाद संजू सैमसन भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. जोस बटलर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और अकेले एक छोर से रन बनाते रहे लेकिन उनके 49 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान की टीम पूरी तरह से बिखर गई और 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी. चेन्नई की तरफ से मोईन अली सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. जबकि जडेजा और सैम करन को दो-दो सफलताएं मिली.
http://1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन











