আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Published on: September 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 11 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही सीएसके अंकतालिका में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है. चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (38) और फाफ डुप्लेसिस (31) की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की. गायकवाड़ और फाफ के अलावा अंबाती रायुडू (32), मोईन अली 23 रनों का योगदान दिया. वहीं, धोनी 17 और रैना 11 रन बनाकर नाबाद लौटे. बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल ने 2 विकेट लिए जबकि चहल और मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला.

https://काला शुक्रवार : 4 हादसे, 3 मौत, दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन बेपरवाह

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल (70) और विराट कोहली (53) के बीच पहले विकेट के लिए 111 रनों की शतकीय साझेदारी हुई. विराट कोहली के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा और उसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. डिविलियर्स 12, मैक्सवेल 11, टिम डेविड 1 और हर्षल पटेल 3 रन बनाकर पवेलियम लौटे. चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक तीन और शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट झटके जबकि दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया. बता दें कि मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ड्वेन ब्रावो को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

https://UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम ने किया टॉप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now