नई दिल्ली. IPL 2021 का एंथम इंडिया का अपना मंत्रा’ जारी हो गया है. यह एंथम एक मिनट तीस सेंकेंड का है. एंथम के वीडियो को आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया गया. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि यह एंथम भारत की नई, साहसिक और आत्मविश्वास की भावना को सलाम करता है. इस वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ ठुमके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज नौ अप्रैल से चेन्नई में होगा.
http://चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से बच कर रहें अन्यथा धन और जीवन हो सकता है तबाह!
उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी. कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सिर्फ छह शहरों में ही मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें अहमदाबाद, बेंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है. लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी. सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. हर टीम के लिए अलग-अलग 4 वेन्यू तय किए गए हैं. इन्हीं चार शहरों में ही टीम अपने लीग स्टेज के सारे मैच खेलेगी.
http://पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त











