नई दिल्ली. IPL के 13वें सीजन के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया. सीजन में 8वीं जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है. वहीं, 16 पॉइंट्स के साथ उसने प्ले-ऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने मुंबई को 165 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. सूर्यकुमार के अलावा डिकॉक ने 18, किशन ने 25 रन बनाए. सौरभ तिवारी कुछ खास नहीं कर सके और 5 रन बनाकर आउट हुए.
http://जन औषधि संचालक ने नींद की गोलियां खाकर की खुदकुशी
क्रुणाल पंड्या सिर्फ 10 रन ही बना सके. हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकर आउट हुए. बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट लिए. इससे पहले जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडिक्कल को छोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और टीम 6 विकेट पर 164 रन ही बना सकी. देवदत्त पडिक्कल ने सीजन की चौथी फिफ्टी लगाते हुए 74 रन बनाए. गुरकीरत सिंह 14 और वॉशिंगटन सुंदर 10 बनाकर नॉट आउट रहे. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए. उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला.
http://LG Velvet भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स











