আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : SRH ने RCB को 6 विकेट से हराया, क्वालिफायर-2 में DC से भिड़ेगी

Published on: November 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ बेंगलुरु का सीजन में सफर खत्म हो गया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद क्वालिफायर-2 में 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम 10 नवंबर को फाइनल में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. अबु धाबी में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु ने हैदराबाद के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा.

http://‘समय सीमा में निर्माण कार्यों को करें पूरा, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई’



जवाब में हैदराबाद ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया. केन विलियम्सन ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए 50 रन की नाबाद पारी खेली. जेसन होल्डर ने नाबाद 24 रन की अहम पारी खेली. वहीं, बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज ने 2, एडम जम्पा और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट मिला. इससे पहले एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाए. डिविलियर्स ने 56, एरॉन फिंच ने 32 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर को 3, टी नटराजन को 2 और शाहबाज नदीम को एक विकेट मिला.

http://लड़कियां प्रताड़ना से न डरे, आयोग के समक्ष आयें : डॉ. किरणमयी नायक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now