नई दिल्ली. संजू सैमसन की आतिशी पारी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने फाफ डुप्लेसिस के आखिरी क्षणों के तूफानी तेवरों के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 16 रनों से हराया. रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में चेन्नई ने 6 विकेट पर 200 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से डुप्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें एक चौके और 7 छक्के शामिल हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम आखिर में 6 विकेट पर 200 रन तक ही पहुंच पाई. लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने 37 रन देकर 3 विकेट निकाले.
http://महासमुंद में 23 की मध्य रात्रि से 30 तक पूर्ण लॉकडाउन, सभी सीमाएं रहेंगी सील
इससे पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट पर 216 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. संजू सैमसन (74 रन) ने आते ही छक्कों की बरसात शुरू कर दी और अपनी 32 गेंदों की पारी में 9 छक्के (एक चौका भी) लगाए. संजू सैमसन ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन जोड़े. स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं. जोफ्रा आर्चर ने केवल 8 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए. चेन्नई के लिए सैम करन ने 3 विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, एनगिडी और पीयूष चावला को 1-1 विकेट मिला.
http://सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी पंजीकृत स्टेशनरी दुकानें











