আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : RCB का विजयी आगाज, SRH को 10 रन से हराया

Published on: September 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 10 रन से हराकर आईपीएल में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 163 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया. जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई. टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर रनआउट हो गए थे. जॉनी बेयरस्टो ने 61 और मनीष पांडे ने 34 रन बनाते हुए पारी को संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. हैदराबाद के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

http://कोरोना काल में लापरवाही, सिम्स के डीन और जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन हटाए गए



टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर ही सिमट गई. आरसीबी के लिए चहल ने 3 विकेट लिए. इनके अलावा नवदीप सैनी और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले. एक विकेट डेल स्टेन ने लिया. इससे पहले आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में डेब्यू मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली. उन्होंने एरॉन फिंच (29) के साथ 90 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. इसके बाद एबी डिविलियर्स (51) लीग में अपनी 34वीं फिफ्टी लगाकर रनआउट हो गए. इन बेहतरीन पारी की बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद के विजय शंकर, टी. नटराजन और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला.

http://रीम शेख-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘इश्क तन्हा’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now