नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 34 रन से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का टारगेट दिया. जवाब में हैदराबाद 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी. वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. वॉर्नर के अलावा मनीष पांडे ने 30 और जॉनी बेयरस्टो ने 25 रन बनाए. मुंबई की सीजन में यह तीसरी और हैदराबाद पर ओवरऑल 8वीं जीत है. मुंबई के जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले.
http://दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौके पर ही मौत
http://एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने से निधन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट पर 208 रन बनाए. मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 61 रन बनाए. डिकॉक के अलावा हार्दिक पंड्या ने 28, कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 25 और क्रुणान पंड्या ने नाबाद 20 रन बनाए. हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल को 2-2 विकेट मिला. वहीं, राशिद खान को 1 विकेट मिला.
http://राज्य में वन आधारित उद्योग को सरकार देगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री
http://कांग्रेस किसान हितैषी है तो छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे : चुन्नीलाल











