আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : MI ने DC को 57 रनों से हराया, फाइनल में पहुंची

Published on: November 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर-1 में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 57 रन से हरा दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है. उसने छठी बार फाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के पास एक और मौका है. वह अब 8 नवंबर को क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल का सफर तय कर सकती है, जहां उसका सामना एलिमिनेटर (SRH vs RCB) में जीत हासिल करने वाली टीम से होगा. दुबई में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी.

http://ज़िले में नहीं बिकेंगे आयातित पटाखे, बेचने पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई



दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन की पारी खेली. मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. बोल्ट को 2, क्रुणाल पंड्या और पोलार्ड 1-1 विकेट मिला. इससे पहले मुंबई ने 5 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए. ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 55, सूर्यकुमार यादव ने 51 और क्विंटन डिकॉक ने 40 रन की पारी खेली. आखिर में हार्दिक पंड्या ने 14 बॉल पर 37 रन की तेज पारी खेली. दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा एनरिच नोर्तजे और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया.

http://नई TVS Apache RTR 200 4V लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now