আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : MI ने CSK को 10 विकेट से हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची

Published on: October 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 विकेट से हरा दिया. शारजाह में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 115 रन का टारगेट दिया. जवाब में मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 116 रन बनाकर मैच जीत लिया. ईशान किशन ने नाबाद 68 और क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 46 रन बनाए. सीजन में अपनी 7वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. इससे पहले ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम नेस्तनाबूद हो गया और टीम 9 विकेट पर 114 रन ही बना सकी.

http://प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म राधेश्याम का मोशन वीडियो रिलीज


सैम करन ने आईपीएल में अपनी दूसरी फिफ्टी लगाई. वे 52 रन बनाकर आउट हुए. करन की पारी की बदौलत ही चेन्नई 20 ओवर खेल सकी. चेन्नई के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. करन के अलावा शार्दूल ठाकुर ने 11 और इमरान ताहिर ने नाबाद 13 रन बनाए. मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4, जसप्रीत बुमराह-राहुल चाहर ने 2-2 और नाथन कूल्टर नाइल को एक विकेट लिया. ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में अब तक 54 विकेट ले चुके हैं. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए, जो कि उनकी सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

http://‘एसपी साहब… मेरे भैय्या की हुई है हत्या, मामले की फिर से जांच कराएं’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now