আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : KXIP की एक और हार, KKR ने जीत छीनी

Published on: October 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 24वें मुकाबले में शनिवार को अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बाजी मारी. उसने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से मात दी.165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 162/5 रन ही बना सकी.17 ओवर तक मैच पंजाब की पकड़ में था, लेकिन 18वें ओवर में सुनील नरेन ने सिर्फ 2 रन दिए और निकोलस पूरन को आउट किया. इसके बाद 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने लोकेश राहुल (74) को आउट कर पंजाब से जीत छीन ली. आखिरी बॉल पर टाई के लिए पंजाब को 6 रन की जरूरत थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल (10*) चौका ही लगा सके.

http://कांकेर कांड : दिल्ली समेत प्रदेशभर के पत्रकारों का राजभवन मार्च कल



केकेआर के सुनील नरेन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. इससे पहले KKR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए. कप्तान दिनेश कार्तिक ने 29 बॉल पर 58 रन बनाए. शुभमन गिल ने 47 बॉल पर 57 रन की पारी खेली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 160 रन के पार पहुंचाया. कार्तिक को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. पंजाब के मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया. केकेआर के 3 बल्लेबाज रन आउट हुए.

http://सुअरों ने रौंदकर फसल कर दी चौपट, जांच की मांग पर रेंजर बोले- हमारे पास समय नहीं है

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now