नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 155 रन का टारगेट दिया. बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अपनी 37वीं फिफ्टी लगाई. वे 72 रन बनाकर नाबाद रहे. कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 63 रन बनाए. यह उनकी तीसरी फिफ्टी रही. वहीं, एबी डिविलियर्स 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे. उन्होंने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई. लगातार दूसरी जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
http://तत्कालीन रेंजर ने करवाया है काम कह रेंजर ने रोका मजदूरों का भुगतान, आक्रोश
राजस्थान के श्रेयस गोपाल और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु को 6 विकेट पर 155 रन बनाए. सबसे ज्यादा रन महिपाल लोमरोर (47) ने बनाए. अंत में राहुल तेवतिया (24) और जोफ्रा आर्चर (16) ने 21 बॉल पर 40 रन जोड़कर टीम को 150 के पार पहुंचाया. आरसीबी के यजुवेंद्र चहल को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले. चहल ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए. इसी के साथ उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 8 विकेट के साथ पंजाब के मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली. हालांकि कम इकोनॉमी की वजह से चहल टॉप पर हैं. चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच में चहल के अलावा इसुरु उडाना ने 2 और नवदीप सैनी को 1 विकेट मिला.
http://शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग ‘जरूरत’ रिलीज, देखिए वीडियो











