আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : पहली बार फाइनल में DC, SRH को 17 रन से हराया

Published on: November 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 17 रन से हरा दिया. इसी के साथ दिल्ली पहली बार लीग के फाइनल में जगह बनाई है. जहां 10 नवंबर को उसका मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा. दूसरी तरफ इस हार के बाद मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर खत्म हो गया. अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने हैदराबाद को 190 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी.

http://1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी धान खरीदी पर बारदाना खरीदी, धान परिवहन निविदा का पता नहीं



केन विलियम्सन ने लीग में अपनी 15वीं फिफ्टी लगाई. उन्होंने 67 रन की पारी खेली. अब्दुल समद ने 33 रन बनाए. दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 4, मार्कस स्टोइनिस ने 3 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया. इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाए. शिखर धवन ने लीग में अपनी 41वीं फिफ्टी लगाई. उन्होंने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली. शिमरॉन हेटमायर 42 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला.

http://राशन कार्ड बनाने खाद्य निरीक्षक मांग रहा था रुपए, कलेक्टर ने किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now