আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : DC ने RCB को 6 विकेट से हराया, क्वालिफायर-1 में MI से भिड़ेगी

Published on: November 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ दिल्ली प्ले-ऑफ में क्वालिफाई करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. अब 5 नवंबर को क्वालिफायर-1 में उसका मुकाबला मुंबई इंडियस से होगा. वहीं, हार के बाद भी बेंगलुरु प्ले-ऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई और वह नंबर-3 पर काबिज है. अबु धाबी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 153 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया. अजिंक्य रहाणे ने 60 और शिखर धवन ने 54 रन की अहम पारी खेली. ऋषभ पंत (नाबाद 8) और मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 10) ने टीम को जीत तक पहुंचाया.

http://आमिर खान की बेटी बोलीं- 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण



बेंगलुरु के लिए शाहबाज अहमद ने 2, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के जुझारू अर्धशतक के बाद एबी डिविलियर्स की उम्दा पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. पड्डिकल ने 50 रनों की पारी खेली, जबकि डिविलियर्स ने 21 गेंदों में दो छक्के और एक चौके से 35 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली ने भी 29 रन बनाए. टीम पूरी पारी के दौरान रन गति में इजाफा करने में जूझती रही. दिल्ली की ओर से एनरिक नोर्तजे ने 3, जबकि कैगिसो रबाडा ने दो विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट हासिल किया.

http://नारियल से भरे ट्रक में मिला 10 क्विंटल गांजा, दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now