আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

6 माह के अंदर पूरी होगी सिलगेर घटना की जांच : सीएम भूपेश

Published on: August 1, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिलगेर घटना की जांच छह माह के अंदर अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएगी. वे रविवार को अपने निवास कार्यालय में सुकमा और बीजापुर जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा में यह आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई नहीं होगी. सिलगेर घटना की दण्डाधिकारी जांच की जा रही है. इस जांच को छह माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में बीजापुर और सुकमा जिले के विकास के लिए करीब 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया है. उन्होंने कहा कि वनांचल में रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है.

http://विषय आधारित शिक्षकों, स्कूल भवन और फर्नीचर के लिए भी ध्यान दें सरकार : स्मिता

वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अनेक नवाचारी कदम उठाए गए हैं. वनांचल के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए समर्थन मूल्य पर पहले जहां 7 लघु वनोपज की खरीदी हो रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 52 कर दिया गया है. इसके साथ ही लघु वनोपजों के प्रसंस्करण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वनवासियों को बेहतर आमदनी हो सके. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों के राशनकार्ड नहीं बने हैं उनके राशनकार्ड बनाए जाएंगे. इसी तरह वनाधिकार पट्टा से वंचित लोगों को परीक्षण कर पट्टा देने की कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

http://पीवी सिंधु ने ओलंपिक में जीता कांस्य, 49 साल बाद सेमीफाइनल में पुरुष हॉकी टीम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now