पिथौरा. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को विकासखण्ड के ग्राम गोपालपुर की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दो छात्राओं की मांग पर ग्राम अमलीडीह उच्च माध्यमिक शाला की दो शिक्षिकाओं का स्थानांतरण तत्काल रोकने के निर्देश कलेक्टर को दिए. इसके अलावा श्री बघेल ने क्षेत्र के किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की मांग पर भोकलूडीह सरपंच को ग्रामसभा से वनअधिकार पत्र हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए. भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकासखण्ड के ग्राम गोपालपुर पहुंचे. भेंट मुलाकात कार्यक्रम बगैर किसी स्वागत या सम्बोधन के प्रारम्भ कर दिया गया. श्री बघेल ने उपस्थित ग्रामीणों से प्रदेश सरकार के करीब दो दर्जन योजनाओं की जानकारी देते हुए इसकी जमीनी वास्तविकता से अवगत हुए. इसमें प्रदेश सरकार द्वारा किसान न्याय योजना, गोबर खरीदी, कम्पोस्ट खाद सहित अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी.ण्
https://पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत, 4 घायल
देवगांव नहर सहित अनेक कार्य स्वीकृत
कार्यक्रम में बसना विधानसभा विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष देवगांव बांध नहर उन्नयन, वन अधिकार पट्टा, कौड़िया के बाघ नदी पर एनीकट निर्माण, पिथौरा में गौरव पथ सहित ग्राम सेवैया से लाखागढ़ तक सड़क निर्माण की मांग रखी. बाद मुख्यमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में उक्त सभी मांगों को पूरा करते हुए इनकी घोषणा कर दी.
https://SBI ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज







