আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

Published on: December 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अलग-अलग मियाद वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरें में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट से लेकर 65 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है, जो आज 13 दिसंबर 2022 से ही लागू हो गया है. एसबीआई ने 2 करोड़ रुपए तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी है. अब 211 दिनों से लेकर 1 साल के अवधि वाले एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.50 फीसदी मिला करता था. वहीं एक साल से लेकर दो साल से कम अवधि वाले एफडी पर 65 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानि 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.10 फीसदी मिला करता था. दो साल से लेकर 3 साल के कम अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.25 फीसदी मिला करता था.

https://संसद में विपक्ष का हंगामा, रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा

हालांकि, 3 से 5 साल और 5 से 10 साल के मियाद वाले एफडी पर केवल 15 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ाई गई है. दोनों ही अवधि वाले एफडी पर पहले 6.10 फीसदी ब्याज मिला करता था, जो अब 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा. यानि केवल 15 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है. एसबीआई ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम SBI Wecare Deposit पर भी ब्याज दरें बढ़ा दी है. अब 5 साल ऊपर और 10 साल से कम अवधि वाले एफडी पर अब 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा. इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को दिए जाने वाले 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज के अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज देने का प्रावधान है.

https://खबर का असर : 42 मालवाहकों पर कार्रवाई, ठेले-गुमटी हटाए गए

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now