रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इसका जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें. मुख्यमंत्री ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून लाया गया है. इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए.अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर कैंम्प लगाए जाएं. मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए.
https://भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
नगर और ग्राम निवेश विभाग को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कॉलोनी के लेआउट और मार्ग संरचना के अनुमोदन का काम समय सीमा में पूर्ण करें. अवैध कॉलोनाइजर पर सख्त कार्रवाई करें. आवश्यकता होने पर एफ़आईआर दर्ज की जाए. मुख्यमंत्री ने बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, आवास एवं पर्यावरण, एनआरडीए के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार भूमि आरक्षित करेगी. इसके लिए केंद्र से अनुमति हेतु प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करें. मुख्यमंत्री बघेल ने नया रायपुर में सेवा ग्राम निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए.
https://महिला से अनाचार कर न्यूड वीडियो बना करता था ब्लैक मेलिंग, युवक गिरफ्तार







