আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप

Published on: November 20, 2022
---Advertisement---

कांकेर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं. मरकाम ने कहा कि उन पर झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले में केस दर्ज है. 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे देह व्यपार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मरकाम ने FIR की कॉपी भी मीडिया को दिखाई. घटना 2019 को बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी. बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं.

https://गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण

मोहन मरकाम ने कहा कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे. इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था. ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है. मरकाम ने कहा कि जिस साल FIR दर्ज हुई थी, तब झारखंड में भाजपा की रघुबर दास की सरकार थी. उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ एक फ्लैट में अनाचार किया गया था.

https://एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ IPC की धारा 366a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पॉक्सो 4,5,6,7,9 की धाराओं में केस दर्ज है. मोहन मरकाम ने कहा कि झारखंड पुलिस ने प्रमुख आरोपियों की सीडीआर रिपोर्ट और पीड़िता के पास से मिली डायरी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई थी, जिसमें ब्रह्मानंद नेताम के नाम का खुलासा हुआ है. झारखंड पुलिस ने 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार लिया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धर पकड़ जारी है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है, अगर भाजपा माता और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए.

https://BJP ने 7 बागी नेताओं को किया सस्पेंड, टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भरा था नामांकन

ब्रह्मानंद ने आरोपों को बताया साजिश

ब्रह्मानंद नेताम ने इस मामले को कांग्रेस की साजिश बताया है. उनका कहना है कि वे कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है. यदि पॉक्सो एक्ट के तहत मुझ पर मामला दर्ज होता तो पुलिस मेरी गिरफ्तारी करती.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now