रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन पूर्ण न हो पाने के कारण कुछ लोगों को नियुक्ति न मिल पाने की जानकारी मिली है. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं.
https://सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?
अब तक व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के 7188 पदों पर नियुक्ति
रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सत्र 2019 में 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर व्यापमं द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी. चयन प्रक्रिया कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई थी, कोविड महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी अब तक व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के कुल 7 हजार 188 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है. स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्याख्याता के विज्ञापित 3 हजार 177 पद में से 2 हजार 894 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है. इसी तरह शिक्षक के 5 हजार 897 विज्ञापित पद में से 2 हजार 110 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है साथ ही सहायक शिक्षकों के विज्ञापित पद 5 हजार 506 पद में से 2 हजार 184 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है.
https://16 साल की लड़की से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार







