আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

16 साल की लड़की से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Published on: October 23, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. एक 16 साल की लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सरसींवा निवासी 16 साल की लड़की 20 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे खेत से सब्जियां तोड़ने के लिए गई थी. इसी दौरान जोगीडबरी तालाब के पास 3 युवकों ने उसे रोक लिया और घसीट कर किनारे ले गए. वहां तीनों ने उसके साथ अनाचार किया. पहले तो डर कर किशोरी चुप हो गई फिर परिजनों को पूरी बात बताई. बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया.

https://सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पंडरीपाली निवासी आनंद बंजारे और चंद्राज खुंटे को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उन्होंने अनाचार की बात स्वीकार कर ली, लेकिन एक आरोपी पंडरीपाली निवासी दिनेश खटकर फरार हो गया. इस पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई और उसे जशपुर के कांसाबेल से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि दिनेश खटकर ने अश्लील वीडियो बनाया था. वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

https://फसल जलाते किसान का वीडियो शेयर कर सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now