আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षकों की सीधी भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया की तैयारी करने के निर्देश

Published on: November 21, 2019
---Advertisement---

रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूलों को आबंटित जमीन को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने, अधोसंरचना और मरम्मत के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने, बरसात के कारण खराब हुए स्कूल के भवनों की मरम्मत और रंग-रौगन का कार्य कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए. बैठक में बताया गया कि व्यापम द्वारा शिक्षकों की सीधी भर्ती के रिक्त पदों के चयन परीक्षा के परिणाम शीघ्र ही घोषित होने वाले हैं. इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक तैयारियां कर लें. इसी प्रकार रिक्त पदों पर पदोन्नति भी की जानी है. इसके लिए पदोन्नति के नए नियमानुसार रोस्टर का पालन करते हुए कार्रवाई की तैयारी कर ली जाए.

http://Realme X2 Pro भारत में लॉन्च, 35 मिनट में फुल चार्ज होगी बैटरी

संभागीय शिक्षा अधिकारियों को व्याख्याताओं के विषयवार रिक्त पदों की जानकारी 30 नवम्बर तक संचालक लोक शिक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. डॉ. टेकाम ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया जाए. मध्यान्ह भोजन साफ-सूथरी जगह में बने और मीनू के अनुसार मिले. स्कूल के शिक्षक भी मधान्ह भोजन की गुणवत्ता को चखे. डॉ. टेकाम ने कहा कि विभाग द्वारा नवाचार के जो कार्य शिक्षकों से कराए जा रहे हैं, उन कार्यों की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी रहनी चाहिए. प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा गौरव द्विवेदी ने कहा कि विभाग की उपस्थिति गांव-गांव, मजरे-टोलों तक है. विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्कूली बच्चों पर अनुशासन बनाकर रखना जिला शिक्षा अधिकारी की जवाबदारी है.

http://फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री, सूदखोर समेत तीन गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now