नई दिल्ली. रियलमी ने भारत में अपना 64MP क्वाड कैमरे वाला फोन Realme X2 Pro लॉन्च कर दिया है. रियलमी ने Realme X2 प्रो को दो वेरिएंट 8GB+128GB और 12GB+256GB में लॉन्च किया है. इसके 8GB+128GB की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है, दूसरी तरफ इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए है. इसमें 50W सुपर VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे महज 35 मिनट में स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज किया जा सकेगा. इस फोन में 6.5 इंच सुपर AMOLED फुल HD Plus डिस्प्ले जाएगा. इसका रेजोलूशन 1080×2400 और अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गुरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है.
http://फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री, सूदखोर समेत तीन गिरफ्तार
रियलमी X2 प्रो के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है. रियलमी X2 प्रो फोन एंड्रॉयड 9 पाई Color OS 6.1 पर काम करता है. कंपनी ने रियलमी X2 प्रो को Neptune ब्लू और Lunar व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है. ये फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी प्री-बुकिंग जल्द शुरू होगी. कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 MP का वाइड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस दिया गया है. पावर के लिए रियलमी X2 प्रो में दमदार 4000mAh की बैटरी दी गई है.
http://1 दिसंबर से फास्टैग लगाना जरूरी, वर्ना देना होगा दोगुना टोल टैक्स










