कबीरधाम. कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने मंगलवार को सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के रंजीतपुर, दरणवीरपुर, मोहगांव और बिरोडा धान खरीदी उपार्जन केंद्र का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर वहाँ चल रहे धान खरीदी कार्यो का जायजा लिया. कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण में टोकन के आधार पर इन उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री के धान की नमी जांच और धान की गुणवत्ता जांच की. इन केंद्रों में धान की ढेरी लगाने के बाद भी अमानक धान खरीदी करने पर नायब तहसीलदार, पटवारी, नोडल अधिकारी, धान खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. निरीक्षण में इन उपार्जन केंद्रों से 790 बोरा धान लगभग 316 क्विंटल धान अमानक पाए गए. उपार्जन केंद्र मोहगांव में 300, रंजीतपुर में 250, बिरोड़ा में 150 और रणवीरपुर में 90 बोरा धान अमानक मिले.
http://धान उपार्जन कार्य में लापरवाही, समिति प्रबंधक निलंबित
कलेक्टर ने धान उर्पाजन केन्द्रों का अकास्मिक रूप से मुआयना करते हुए प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. पंजीकृत सभी किसानों को उनके सुविधा के आधार पर ग्रामवार टोकन जारी करे. टोकन जारी करते समय छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी करे. उन्होंने यहां धान खरीदी की व्यवस्था, बरसात को देखते हुए धान के रख-रखाव, तारपोलीन की व्यवस्था के साथ-साथ उपयोग में लाए गए बारदानों और शेष उपलब्ध बारदानों का मिलान भी किया. कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा लाए गए ऋण पुस्तिका, जारी टोकन के आधार पर आनलाइन दर्ज रकबा से मिलान किया. कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि पंजीकृत सभी किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से शत-प्रतिशत धान की खरीदा जाएगा.
http://VIDEO : ‘दरबार’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस ऑफिसर के रोल में छाए रजनीकांत







