नई दिल्ली. चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने खाना पका रही महिला के कुकर पर लात मार दी, जिससे उसमें उबल रही दाल एक साल के मासूम पर गिर गई और वह झुलस गया. आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया. उत्तर रेलवे लखनऊ चारबाग स्टेशन पर अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. स्टेशन परिसर में बने शौचालय के बगल में रेखा परिजनों के साथ छोटे सिलेंडर पर खाना पका रही थी. उसका एक वर्षीय मासूम राजू भी वहीं खेल रहा था. आरपीएफ की टीम ने गृहस्थी हटाने को कहा. इस बीच एक आरपीएफ कर्मी ने कुकर में पकाई जा रही दाल पर लात मार दी और गृहस्थी तितर-बितर कर दी.
http://अनोखी शादी : जब दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन
इससे दाल मासूम पर गिर गई. इससे उसका हाथ झुलस गया और फफोले पड़ गए. इस पर भी आरपीएफ कर्मी नहीं पसीजे और रेखा का सारा सामान उठाकर फेंक दिया. उधर झुलसे मासूम को आनन-फानन अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया. आरपीएफ कर्मियों ने बताया कि रेखा व उसका परिवार स्टेशन से शव उठाने का काम करते हैं. चारबाग स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि रेखा व उसका परिवार अवैध रूप से रह रहा था. उन्हें हटाने के लिए कहा गया था. कुकर पर लात लगने से कुछ छींटे ही मासूम पर गिरी हैं, झुलसने जैसी बात नहीं है.
http://सारा अली खान ने बिखेरा जलवा, 30 सेकेंड में दिखाए 15 एक्सप्रेशन









