नई दिल्ली. हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. केएल राहुल और विराट कोहली के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के दिए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया. टी-20 में यह भारत द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 207 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 208 रनों का टारगेट दिया.
http://व्यापारियों के लिए प्याज की स्टॉक सीमा तय, गोदामों की जांच करने के निर्देश
जवाब में टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बना लिए. विराट कोहली ने नाबाद 50 गेंद पर 94 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा 8, पंत 18 और अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. हेटमायर ने सबसे अधिक 56 रन बनाए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 37 और इविन लुईस 40 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए. सुंदर, जडेजा, चहर को एक-एक विकेट चटकाए.
http://राष्ट्रपति कोविंद बोले- पॉक्सो एक्ट में न मिले दया याचिका का अधिकार











