नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिसर्व मैदान पर खेला जा रहा है. चायकाल के बाद लगातार बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा. पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हो सका. भारत ने चाय तक पांच विकेट पर 122 रन बना लिए थे. अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर पृथ्वी शॉ महज 16 रन बनाकर आउट हो गए.
http://महाशिवरात्रि आज : जानिए महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
चेतेश्वर पुजारा (11) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. भारतीय टीम इन शुरुआती झटकों से उबरी भी नहीं थी कि कप्तान विराट कोहली (2) भी अपना विकेट गंवा बैठे. मयंक अग्रवाल (34) दूसरे सेशन में ज्यादा देर नहीं टिक सके. मयंक अग्रवाल के बाद हनुमा विहारी भी जल्दी आउट हो गए. वे सिर्फ सात रन बनाकर जैमिसन के शिकार बने. इसके बाद भारतीय पारी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत पर आ गई. इन दोनों ने टी-ब्रेक तक भारत को 122 के स्कोर तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट डेब्यू कर रहे काइल जेमीसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. जेमीसन ने तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा बोल्ट और साउदी ने एक-एक विकेट लिए.
http://अंतत: 4 साल बाद खुला भाजपा नेत्री की हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार











