नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं. सुंदर (60) और अक्षर (11) रन पर नाबाद नाबाद हैं. भारत ने 89 रन की बढ़त ले ली है. इससे पहले गुरुवार को खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम 205 रन पर सिमट गई थी. भारतीय टीम ने दूसरे दिन 1 विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम 17 रन ही जोड़ सकी थी कि 2 बड़े विकेट गंवा दिए. पहले चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर LBW हुए. बाद कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
http://एमकॉम की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में बागबाहरा सांखला परिवार की बेटी रोशनी अव्वल
80 रन पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा. अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की बॉल पर आउट हुए. रोहित शर्मा 49 रन बनाकर बेन स्टोक्स की बॉल पर LBW हुए. ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाद पंत और सुंदर के बीच 7वें विकेट के लिए शतकीय की पार्टनरशिप हुई. ऋषभ पंत शतक बनाने के बाद आउट हो गए हैं. वो 101 रन बनाकर आउट हुए. वॉशिंगटन सुंदर ने क्रीज पर पांव जमाकर रखे और 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 3, बेन स्टोक्स और जैक लीच ने 2-2 विकेट लिए.
http://घर खरीदारों के लिए खुशखबरी! ICICI Bank ने भी सस्ता किया होम लोन











