আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : भारत का स्कोर 39/1, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 381 रन

Published on: February 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड की टीम भारत के सामने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (12) और शुभमन गिल (15) क्रीज पर हैं. जीत के लिए भारत को आखिरी दिन 381 रन बनाने होंगे. रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए. जैक लीच ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. इससे पहले इंग्लैंड दूसरी पारी में 178 रन पर ऑलआउट हो गई. रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लिए. उनके अलावा शाहबाज नदीम ने 2 विकेट लिए. वहीं, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला.

http://राज्यसभा में पीएम मोदी बोले- MSP था, MSP है और MSP रहेगा

इससे पहले भारत ने आज 6 विकेट पर 257 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम ने 48 रन जोड़े ही थे कि अश्विन 31 रन बनाकर आउट हो गए. बाद शाहबाज नदीम शून्य पर आउट हुए. इशांत शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए. एंडरसन ने जसप्रीत बुमराह को स्टोक्स के हाथों कैच कराकर भारत की पहली पारी को समेट दिया. वॉशिंगटन सुंदर 85 रन बनाकर नॉटआउट रहे. ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए. वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 73 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से डॉम बेस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं, लीच, एंडरसन और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले. इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए थे. जबकि, टीम इंडिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे.

http://2021 Benelli Imperiale 400 भारत में लॉन्च, पुराने मॉडल से है सस्ती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now