আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत 257/6, फॉलोऑन का खतरा

Published on: February 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम रहा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 257 रनों पर 6 विकेट गवा दिए हैं. स्टंप्स के समय सुंदर (33) और अश्विन (8) नाबाद लौटे. भारत अभी भी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है. फॉलोऑन से बचने के लिए भारत को कुल 379 रन बनाना जरूरी है. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही.44 रन तक भारत ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए. रोहित शर्मा (6) और शुभमन गिल (29) रन बनाकर आउट हुए. बाद अजिंक्य रहाणे 1 और कप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए. बाद पंत और पुजारा ने भारत को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 145 बॉल पर 119 रन की पार्टनरशिप की.

http://दामाद ने सास से दुष्कर्म का प्रयास किया, नहीं मानने पर कर दी पिटाई

ऋषभ पंत (91) और चेतेश्वर पुजारा (73) रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड की ओर से बेस 4 और जोफ्रा आर्चर 2 विकेट ले चुके हैं. इससे पहले इंग्लैंड ने आज 8 विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया और 23 रन जोड़कर सिमट गई. बुमराह ने डॉम बेस को LBW कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. वे 34 रन बनाकर आउट हुए. रविचंद्रन अश्विन ने एंडरसन (1 रन) को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया. जैक लीच 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे. भारत की ओर से अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए. वहीं, शाहबाज नदीम और इशांत शर्मा को 2-2 विकेट मिले.

http://उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 150 लोगों के बहने की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now