আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : इंग्लैंड की पहली पारी 205 रन पर सिमटी, स्टंप्स तक भारत 24/1

Published on: March 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा. पहली पारी में इंग्लैंड 205 रन पर सिमट गई. मैच का पहला दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 1 विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं. टीम अब भी 181 रन से पीछे है. रोहित 15 और पुजारा 8 रन पर नाबाद हैं. शुभमन गिल आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. जेम्स एंडरसन ने उन्हें LBW किया. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि उनसे इस फैसले को भारतीय स्पिनरों ने गलत साबित कर दिया. डोम सिब्ली और जैक क्रॉले की जोड़ी क्रीज पर उतरी और कप्तान कोहली ने छठे ही ओवर में अक्षर पटेल को अटैक पर लगा दिया.

http://आवेदन नहीं लिया, अधिकारी बोले- और कोई काम नहीं है क्या, कलेक्टर से शिकायत

उन्होंने अपने पहले ही ओवर में डोम सिब्ले का विकेट चटका दिया. सिब्ले अक्षर की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद जैक क्रॉले भी अक्षर का शिकार हुए और 9 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे. स्पिन फ्रेंडली विकेट पर इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया. रूट को सिराज ने जबरदस्त इनस्विंग गेंद पर LBW आउट किया. मुश्किल में फंसी इंग्लैंड को बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने संभालने की कोशिश की. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़े. हालांकि लंच के बाद मोहम्मद सिराज ने इस जोड़ी को तोड़ दिया. सिराज ने बेयरस्टो को भी 28 रन पर LBW कर भारत को चौथी कामयाबी दिलाई. बाद बेन स्टोक्स और ऑली पोप ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच 111 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हुई. स्टोक्स ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ा.

http://प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का एक हेड कांस्टेबल शहीद

हालांकि अर्धशतक के बाद वो उनका ध्यान भंग हो गया और वॉशिंगटन सुंदर उनका विकेट ले उड़े. बाद डैन लॉरेंस ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पोप के साथ 15 ओवर तक मोर्चा संभाला. ऑली पोप और लॉरेंस सेट लग रहे थे लेकिन इसके बाद अश्विन ने अपना कमाल दिखाते हुए पोप को 29 रन पर चलता कर दिया. बेन फोक्स भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और अश्विन की गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए. डॉम बेस भी अक्षर का शिकार बने और अंत में जैक लीच को आउट कर अश्विन ने इंग्लैंड की पारी 205 रनों पर समेट दी. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए. उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3, मोहम्मद सिराज ने 2 और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now