আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : अश्विन के शतक और अक्षर के झटकों से इंग्लैंड पस्त, भारत जीत से 7 विकेट दूर

Published on: February 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए. उसे पहली पारी में 195 रन की बढ़त मिली थी. इस लिहाज से इंग्लैंड को 482 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं. डैन लॉरेंस और जो रूट नाबाद हैं. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 2 और आर अश्विन ने 1 विकेट लिया. इंग्लैंड के सामने 482 रनों का लक्ष्य है. वहीं, भारत को जीत के लिए इंग्लैंड के सात विकेट चटकाने हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

http://WhatsApp-Facebook को SC की दो टूक- खरबों की होगी आपकी कंपनी, लेकिन प्राइवेसी ज्यादा कीमती

इसके बाद टीम ने सिर्फ 11 रन बनाने में 3 और विकेट गंवा दिए. पुजारा (7) रनआउट हो गए. बाद रोहित भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऋषभ पंत 8 रन बनाकर लीच की बॉल पर स्टंप आउट हुए. चौथे विकेट के तौर पर अजिंक्य रहाणे (10) आउट हुए. भारत ने एक समय 106 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला और 7वें विकेट के लिए 177 बॉल पर 96 रन की पार्टनरशिप की. भारत के लिए अश्विन ने सबसे ज्यादा 106 और कोहली ने 62 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर मोईन अली और जैक लीच ने 4-4 विकेट लिए. वहीं, ऑली स्टोन के खाते में एक विकेट आया.

http://7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now