আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndVsBan : टीम इंडिया को झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए 2 खिलाड़ी

Published on: December 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. टीम इंडिया के दो खिलाड़ी अचानक बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. बीसीसीआई ने मंगलवार को बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने बाएं अंगूठे की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं. रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी.

https://‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज, हेडफोन लगाकर ही देखना

इसके अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. BCCI की मेडिकल टीम का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की अंगूठे की चोट को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और समय चाहिए. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पहले की तरह ही बल्लेबाजी और फील्डिंग में जबरदस्त खेल दिखाने के लिए अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करना होगा. इस वजह से रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अब एनसीए में रिपोर्ट करना होगा.

https://मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों के खातों में 5.99 करोड़ रुपए किया अंतरण

भारत की अपडेटेड टीम-

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now