আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsAus : सिडनी टेस्ट ड्रॉ, अश्विन-विहारी ने बचाया मैच

Published on: January 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया. पांचवें दिन चोट के बावजूद रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी ने करीब साढ़े 3 घंटे बल्लेबाजी की और मैच बचाया. अश्विन और विहारी ने 259 गेंदों में 68 रन की पार्टनरशिप की. तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही सीरीज अभी भी 1-1 की बराबरी पर है.15 जनवरी से ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 407 रन का टारगेट दिया. जवाब में 5वें दिन भारत ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 334 रन बनाए.

http://कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होगा : भूपेश

भारत ने शुभमन गिल (31), रोहित शर्मा (52), अजिंक्य रहाणे (4), ऋषभ पंत (97) और चेतेश्वर पुजारा (77) के विकेट गंवाए. दिन के खेल में एक ओवर बाकी रहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने मैच ड्रॉ करने की घोषणा की. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट झटके. पैट कमिंस ने 1 विकेट लिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 312 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. पहली पारी में 94 रन की लीड मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य रखा था.

http://फ्रंटलाइन 1471 कर्मचारी टीकाकरण के लिए चिन्हांकित, एसडीएम ने किया मॉकड्रिल का निरीक्षण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now