আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvSA : दूसरे दिन का खेल खत्म, मयंक-रोहित के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

Published on: October 3, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की ऐतिहासिक पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और इसी के साथ ही भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गंवा कर 39 रन बनाए हैं. डीन एल्गर और टेम्बा बावूमा क्रीज पर हैं. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए हैं और रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया है.

http://23 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण, एसपी ने जारी किया आदेश

इस तरह मेहमान टीम भारत की पहली पारी के आधार पर अब भी 463 रन से पीछे हैं. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं. मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया. चेतेश्वर पुजारा 6, विराट कोहली 20, अजिंक्य रहाणे 15, हनुमा विहारी 10 और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए. वर्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए.

http://पीएल पुनिया से ट्रेन में लूट, मोबाइल उठाकर ट्रेन से कूदा चोर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now