আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Published on: October 6, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेले गए तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले को 203 रन से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. आखिरी दिन 395 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई. पांचवे दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटक मुकाबले को भारत के पाले में कर दिया. लंच के बाद के सत्र में दो विकेट लेकर भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट को अपने नाम कर लिया. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी.

http://तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत

जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित की और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा. विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका 191 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने यह मुकाबल 203 रनों से जीत लिया. दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया. दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए डेन पीट सर्वाधिक 56 और सेनुरन मुथुसामी नाबाद 49 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए. अश्विन ने इस मैच में कुल 8 विकेट लिए, जडेजा ने चार, मोहम्मद शमी ने पांच और इशांत शर्मा ने दो विकेट चटकाए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now