আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvSA : जीत से 9 विकेट दूर भारत, चौथे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 11/1

Published on: October 5, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत ने चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी. उसे पहली पारी में 71 रन की बढ़त भी हासिल है. इस तरह भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 395 रन का लक्ष्य दिया है. जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना चुकी है. एडन मार्करम (1) और ब्रॉयन (5) क्रीज पर मौजूद हैं. रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में शतक लगाने वाले डीन एल्गर का विकेट लिया. अब टेस्ट मैच के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 384 रन बनाने हैं जबकि भारत की कोशिश बचे नौ विकेट निकालने की होगी.

http://ISRO ने जारी की चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से भेजी गई तस्वीर

भारत के लिए दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 127 रन बनाए. उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 81 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने 32 गेंद पर तेजतर्रार 40 रन की पारी खेली. विराट कोहली 25 गेंद पर 31 और अजिंक्य रहाणे 17 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए. वर्नोन फिलेंडर और कैगिसो रबाडा के हिस्से एक-एक विकेट आया. दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. रविचंद्रन अश्विन ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट झटके. रवींद्र जडेजा ने दो सफलताएं अर्जित कीं. ईशांत शर्मा के हिस्से एक विकेट आया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now