नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. रांची टेस्ट जीतने से टीम इंडिया महज 2 विकेट दूर है. तीसरे दिन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम लंच के बाद 162 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 62 रन की पारी जुबेर हमजा ने खेली. वहीं टीम के लिए 32 रन का योगदान टेम्बा बवुमा ने दिया. भारत के लिए उमेश यादव ने 3 विकेट हासिल किए. रविन्द्र जडेजा, शाहबाज नदीम और मोहम्मद शमी को 2-2 विकेट चटकाए.
http://इंटरनेट पर इन लड़कियों के डांस मूव्स ने मचाया धमाल, लगातार देखा जा रहा VIDEO
इसके बाद भारतीय कप्तान ने मेहमानों को फॉलोऑन के खेलने के लिए बुलाया. फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए. फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में तीसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट गंवा कर 132 रन बनाए हैं. थ्यूनिस डि ब्रुइन (30 रन) और एनरिक नोर्टिजे (5 रन) क्रीज पर हैं. दूसरी पारी में भारत के लिए मोहम्मद शमी 3 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं उमेश यादव को अब तक 2 विकेट मिल चुके हैं. अश्विन-जडेजा 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं.
http://भाजपा विधायक के वीडियो पर राहुल का तंज, कहा- पार्टी में सबसे ईमानदार आदमी











