नई दिल्ली. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषत कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गंवा कर 36 रन बनाए हैं. थ्युनिस डि ब्रुइन (20 रन) और एरिक नॉर्टजे (2 रन) क्रीज पर हैं. इस तरह भारत की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम अभी भी 565 रन पीछे हैं. उमेश यादव ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 5 विकेट गंवाकर 601 रन पर घोषित की. विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए.
http://मां ने मोबाइल चलाने से किया मना, बेटी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. दिलचस्प बात यह है कि अपने सभी सात दोहरे शतक कोहली ने बतौर कप्तान लगाए हैं. कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. रविंद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ (91) रन बनाए. इन दोनों के अलावा मयंक अग्रवाल ने 108 रनों की पारी खेली. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने तीन, केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिया.
http://GHOST का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर निकल सकती है डर के मारे चीख
Innings Break!#TeamIndia declare their innings after putting a formidable total of 601/5 on the board.#INDvSA pic.twitter.com/sFjqtQMQPO
— BCCI (@BCCI) October 11, 2019











