नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल (37) और चेतेश्वर पुजारा (43) क्रीज पर हैं. इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत महज 64 रन पीछे है. रोहित शर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें अबु जायेद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया.
http://सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई स्थगित, आदेश जारी
इससे भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पहली पारी में 150 रन पर समेट दी. बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21 और मोहम्मद मिथुन ने 13 रनों का योगदान दिया. मेहमान टीम का और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए. अश्विन ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए है.
http://चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर, ISRO ने की जारी











