नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को वजीरगंज कोर्ट में कुछ वकीलों पर देसी बम से हमला किया गया है. धमाके में कई वकील घायल हुए हैं. कचहरी में बम धमाका होने के कारण भगदड़ का माहौल बन गया. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर तीन जिंदा बम को कब्जे में ले लिया है और उन्हें डिफ्यूज़ किया जा रहा है. मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, ये विवाद कचहरी में होने वाले चुनाव के कारण हुआ है. हमलावरों की ओर से वकील संजीव लोधी को निशाना बनाया गया था.
http://खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत
हमले में उनके अलावा कई अन्य वकील घायल हुए हैं जो उस वक्त कचहरी में मौजूद थे. संजीव लोधी को मामूली चोट आई हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं. इस हमले के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की. संजीव लोधी ने इस दौरान सुधीर यादव, अन्नू यादव समेत कई अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया. बताया जा रहा है कि एक शिकायत को लेकर दो वकीलों के ग्रुप में विवाद था, जिसके कारण बवाल हुआ. इस मामले में जीतू यादव पर हमला करने का आरोप लगा है.
http://सत्यभामा अध्यक्ष और मुकेश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
#UPDATE Lucknow: Crude bomb was hurled towards chamber of lawyer Sanjeev Lodhi who has blamed another lawyer Jitu Yadav for the incident. Police at the spot https://t.co/X8eJ7SJJbn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 13, 2020









